शिक्षा के महत्व के बारे में किया गया जागरूक
पीलीभीत, मई 12 -- पीलीभीत। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत एलबीएस इंटर कॉलेज में किशोरी संगोष्ठी आयोजित की गई। जेंडर स्पेशलिस्ट अजीत सिंह और श्रीकांत ने बालिकाओं को शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्होंने महिला कल्याण विभाग की संचालित योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य, कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, स्पॉन्सरशिप योजना व सखी वन स्टॉप सेंटर के बारे में जानकारी दी। बाल विवाह के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य और शिक्षक मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- छात्राओं को बाल विवाह के दुष्परिणामों से किया जागरूक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.