पाकुड़, मई 4 -- जिले में शिक्षा विभाग की व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। मामला शहर के मध्य विद्यालय धनुष पूजा का है, जहाँ आठवीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाली छात्राओं ने स्कूल की शिक्षिकाओं पर ट्रांसफर सर्टिफिकेट देने के नाम पर अवैध वसूली का गंभीर आरोप लगाया है। ​मामला आठवीं की परीक्षा पास करने के बाद छात्राएं अपनी आगे की पढ़ाई सुनिश्चित करने के लिए विद्यालय से अपना टीसी लेने पहुंची थीं। यह भी पढ़ें- नामांकन शुल्क अधिक लेने पर होगी कार्रवाईशिक्षिकाओं का इनकार पीड़ित छात्राओं आबिदा खातून, सिमरन परवीन और मौसमी खातून का आरोप है कि जब उन्होंने शिक्षिका किरण और एक अन्य नई शिक्षिका से टीसी की मांग की, तो उन्हें खाली हाथ लौटा दिया गया। शिक्षिकाओं ने बिना पैसे दिए प्रमाण पत्र देने से साफ इनकार कर दिया। छात्राओं ने बताया कि टीसी न मिलने के का...