सोनभद्र, अप्रैल 5 -- म्योरपुर। स्थानीय ब्लॉक के ग्राम पंचायत फरीपान स्थित जीवन शाला उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में विधायक निधि से एक कमरा और बरामदा का निर्माण कराया जा रहा है। भवन निर्माण में तीन नम्बर के ईंट के प्रयोग का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए जिला प्रशासन से जांच की मांग करते हुए स्टीमेट के अनुसार एक नंबर का ईंट प्रयोग कर विद्यालय भवन का निर्माण कराए जाने की मांग की है। स्थानीय ग्रामीण बेचन, प्रेम कुमारी, राम करण, भगवान, अनिल, पप्पू, कैलाश, राजकुमार, सुवसिया, पूजा, अतुल आदि ने आरोप लगाया कि 16 लाख रुपए की लागत से विद्यालय निर्माण में तीन नंबर की ईंट से भवन कमजोर बनेगा और जल्द टूट जाने की आशंका है। सवाल उठाया कि जब स्टीमेट में एक नंबर का ईंट के प्रयोग की बात लिखी गई है तो तीन नम्बर की ईंट क्यों प्रयो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.