चक्रधरपुर, फरवरी 3 -- चिरिया/मनोहरपुर, संवाददाता। पान तांती कल्याण समिति चिरिया के बैनर तले चिड़िया के कच्चिहत्ता मुंडा टोला स्थित नदी तट पर मिलन समारोह सह वन भोज का आयोजन बीते रविवार को संपन्न हुआ। इस दौरान कार्यक्रम की शुरआत समाज के अध्यक्ष सुभाष दास व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस दौरान समाज को सम्बोधित करते हुए उन्होंने शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा के बिना समाज का उत्थान संभव नहीं है। गरीब तबके के छात्रों को समाज द्वारा शिक्षा प्रदान करने में मदद करने का संकल्प लिया। उन्होंने युवाओं को जुआ, शराब जैसे नशा से दूर रहने व सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध आवाज तेज करने को कहा। कार्यक्रम में स्वजातीय बंधुओं के बीच एकता और मिलजुल कर रहने को कहा गया। साथ ही समाज के परंपरा, नियमों का पालन करने को कहा। कार्...