पीलीभीत, अप्रैल 3 -- पीलीभीत। मरौरी ब्लाक प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा ने कहा है कि शिक्षा के बगैर जीवन में तरक्की संभव नहीं है। अभिभावक छोटे बच्चों को खेत में ले जाने के बजाय नियमित रूप से स्कूल भेजें। ऐसा करने से समाज में तरक्की और खुशहाली आएगी। वह गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय मरौरी में आयोजित प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के संयुक्त पुस्तक वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रही थीं। उन्होंने बच्चों की प्रस्तुतियों की खूब सराहना की। विशिष्ट अतिथि नायब तहसीलदार प्रखर कुमार ने कहा कि सरकारी स्कूलों के शिक्षक बच्चों को निखार कर उनके भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने विभागीय योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को नियमित स्कूल भेजने का आह्वान किया। दोनों विद्यालयों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.