कौशाम्बी, मई 15 -- शिक्षा के बाजारीकरण के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन दिया। निजी विद्यालयों की मनमानी पर नाराजगी जाहिर करते हुए कार्रवाई की मांग की। साथ ही कहा कि आरटीई के 25 प्रतिशत छात्रों का महंगे स्कूल वाले दाखिला करने के बजाय टालमटोल कर रहे हैं। एबीवीपी के जिला संयोजक शिवांशु शुक्ला के नेतृत्व में जिला पंचायत से कलक्ट्रेट में छात्रों ने प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन देते हुए शिवांशु शुक्ला ने बताया कि निजी विद्यालय शिक्षा का बाजारीकरण कर रहे हैं। विद्यालय की ओर से तय की दुकानों से ही अभिभावकों पर कॉपी, किताब, ड्रेस आदि खरीदने का दबाव बनाया जाता है। आरटीई के तहत 25 प्रतिशत छात्रों का एडमिशन होना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है। एक बार एडमिशन होने के बाद उत्तीर्ण करने पर दोबारा वार्षि...