एटा, मार्च 11 -- निजी विद्यालयों में शिक्षा के नाम पर की जा रही कथित मनमानी और आर्थिक शोषण के खिलाफ नेशनल मानवाधिकार चेतना संगठन के पदाधिकारियों ने एक प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि हाल ही में पड़ोसी जनपद कासगंज में भी इसी मुद्दे को लेकर अभिभावकों द्वारा धरना-प्रदर्शन किया गया था, जिसके बाद प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए विद्यालयों को निर्देश जारी किए। इसी तर्ज पर अब जिले में भी प्रशासन से ठोस पहल की अपेक्षा की जा रही है। संगठन प्रदेशध्यक्ष अश्वनी यादव ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा समाज के विकास की आधारशिला है, लेकिन कई निजी विद्यालय इसे सेवा के बजाय व्यवसाय के रूप में चला रहे हैं। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष विनय कुमार, ग्राम अध्यक्ष अवनीश चौहान , ब्लॉक अध्यक्ष डॉ संजय कुमार लोधी, रिंकू...