दरभंगा, अप्रैल 5 -- दरभंगा। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मुकुंद चौधरी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को पत्र लिखकर निजी विद्यालयों द्वारा महंगी पुस्तकों के माध्यम से अभिभावकों पर डाले जा रहे आर्थिक बोझ के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया है। पत्र में उन्होंने कहा है कि वर्तमान समय में कई निजी विद्यालय शिक्षा के नाम पर अभिभावकों का आर्थिक शोषण कर रहे हैं। विद्यालय प्रबंधन छात्रों को निर्धारित निजी प्रकाशकों की महंगी पुस्तकें खरीदने के लिए बाध्य कर रहे हैं। इससे आम लोगों पर अनावश्यक आर्थिक दबाव बढ़ रहा है। उन्होंने मांग की है कि एनसीईआरटी पुस्तकों को प्राथमिकता दी जाए, निजी पुस्तकों के मूल्य पर सीमा तय की जाए तथा अभिभावकों को किसी विशेष दुकान से पुस्तक खरीदने के लिए बाध्य करने की प्रथा पर तत्काल रोक लगे।उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई विद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.