अररिया, मार्च 31 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। नेपाल सरकार ने शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव लाते हुए कोचिंग सेंटरों के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। शिक्षा, विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने साफ निर्देश जारी करते हुए कहा है कि देशभर में प्रवेश परीक्षा की तैयारी के नाम पर चल रहे सभी कोचिंग सेंटर और ब्रिज कोर्स 15 दिनों के भीतर पूरी तरह बंद किए जाएं। नेपाल मंत्रालय के अनुसार, ये कोचिंग संस्थान छात्रों पर अनावश्यक मानसिक दबाव डालते हैं और अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ाते हैं। बयान में कहा गया है कि स्कूल और उच्च शिक्षा में नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही कई संस्थाएं छात्रों को टारगेट कर ऐसे कोर्स चला रही हैं, जिससे शिक्षा का माहौल प्रभावित हो रहा है। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि कुछ तथाकथित 'शिक्षा माफिया" कोचिंग के नाम पर मोटा मुनाफा कमा ...