शिक्षा के नए युग के लिए शिक्षकों को सशक्त बनाने की पहल : मुकुल चौहान
हरिद्वार, मई 25 -- धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के तत्वावधान में क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीबीएसई की संसाधन व्यक्तियों वंदना सक्सेना और सचिन सिंह ने शिक्षकों को इंटरैक्टिव मॉड्यूल के माध्यम से प्रशिक्षण दिया। इस दौरान अनुभवात्मक शिक्षा, योग्यता आधारित शिक्षण और छात्र केंद्रित शिक्षण पद्धति पर विस्तार से चर्चा की गई। विचार-मंथन सत्र, समूह गतिविधियां और संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिनमें शिक्षकों को एनईपी 2020 के उद्देश्यों को कक्षाओं में प्रभावी रूप से लागू करने के तरीके बताए गए। विद्यालय के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि शिक्षा के नए युग में शिक्षकों को सशक्त बनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने सभी संसाधन व्यक्तियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.