मुजफ्फर नगर, मार्च 31 -- क्षेत्र के ऐतिहासिक कल्याणकारी इंटर कॉलेज में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने विधायक पंकज मलिक के सौजन्य से नवनिर्मित जिम का शुभारंभ किया। सपा सांसद ने कॉलेज की आधारभूत संरचना के विकास हेतु अपनी सांसद निधि से 10 लाख रुपये देने की घोषणा भी की। बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि वीतराग संत स्वामी कल्याणदेव शिक्षा के सच्चे देवता थे, जिन्होंने वर्ष 1950 में चंदा जुटाकर इस संस्था की नींव रखी थी। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि मुझे गर्व है कि मैं इसी संस्थान का छात्र रहा हूं। यहां के अनुशासन और संस्कारों की बदौलत ही मुझे देश के तीनों सदनों लोकसभा, राज्यसभा और विधानसभा में सेवा करने का सौभाग्य मिला। उन्होंने शिक्षण संस्थाओं को राजनीति से मुक्त रखने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.