शिक्षा के क्षेत्र में हमेशा याद रहेगा हज़रत नईमुद्दीन कादरी मुरादाबादी का नाम
मुरादाबाद, जून 4 -- शहर के दीवान का बाजार स्थित मदरसा जामिया नईमिया में गुरुवार को हजरत अल्लामा मौलाना मुफ्ती हकीम सैयद मोहम्मद नईमुद्दीन कादरी मुरादाबादी के 80वें सालाना उर्स-ए-नईमी का अकीदत के साथ आगाज़ हुआ। पहले दिन सुबह से शाम तक दरगाह पर भारी संख्या में उलेमा, तलबा और अकीदतमंदों ने शिरकत की। उर्स के पहले दिन फज्र की नमाज के बाद कुरआनख्वानी और नातिया महफिल का आयोजन किया गया। महफिल की अध्यक्षता आस्ताना आलिया नईमिया के सज्जादा नशीन हजरत सैय्यद इनामुद्दीन मुनीम नईमी ने की, जबकि हजरत सैय्यद शाबिउद्दीन नईमी ने विशेष दुआ कराई। नातिया महफिल में चांद नईमी ने बारगाह-ए-रिसालत में खूबसूरत नात पेश की। रात को इशा की नमाज़ के बाद आयोजित जलसे में राजस्थान से आए मशहूर मौलाना खालिद अय्यूब मिस्बाही ने हजरत सदरुल अफाजिल रहमतुल्लाह अलैह की इल्मी, दीनी और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.