रांची, फरवरी 9 -- इटकी, प्रतिनिधि। राज्य की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा है कि देश में जिस प्रकार जनसंख्या बढ़ रही है, ऐसी परिस्थिति में केवल सरकारी विद्यालयों के भरोसे ही बेहतर शिक्षा संभव नहीं है। शिक्षण संस्थानों के बेहतर संचालन के लिए अब समाज के संपन्न और सक्षम लोगों को आगे आने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यदि सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों को दाखिला नहीं मिल पाता है तो वैसे विद्यार्थी निजी स्कूलों में बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकें इसके लिए सामुदायिक संबल जरूरी है। वे सोमवार को इटकी में विवेकानंद पब्लिक स्कूल के प्रथम वार्षिकोत्सव को संबोधित कर रही थीं। मंत्री ने कहा कि विवेकानंद स्कूल का संचालन एक खूबसूरत सोच और दूरदर्शिता के साथ किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में हमेशा गुणवत्तापूर्ण और बेहतर शिक्षा की जरूरत होती है। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.