रिषिकेष, दिसम्बर 19 -- श्री हरज्ञान चंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज डोईवाला में शुक्रवार को विधायक बृजभूषण गैरोला ने विधायक निधि से निर्मित नवीन कक्ष का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि बीते वर्ष विद्यालय के विस्तार के लिए उन्होंने अपनी विधायक निधि से 10 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की थी। इस धनराशि से विद्यालय परिसर में एक आधुनिक कक्षा-कक्ष का निर्माण किया गया है, जिससे छात्र-छात्राओं को बैठने के लिए बेहतर सुविधा मिल सकेगी। कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में संसाधनों की कमी नहीं होने दी जाएगी। भविष्य में भी विद्यालय की प्रगति के लिए जो भी आवश्यकता होगी, उसे प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाएगा। इस दौरान छात्र छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मौके पर विद्यालय अध्यक्ष ईश्वर चंद्र अग्रवाल, प्रधानाचार्य महेश चंद्र गु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.