चाईबासा, फरवरी 17 -- मझगांव, संवाददाता। हाटगम्हरिया प्रखंड अंतर्गत दीकू बालकांड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय दूधजोड़ी में चारदिवारी का निर्माण कार्य और कुमारडुंगी प्रखंड अंतर्गत खंडखोरी पंचायत के ग्राम पतारहातु दाड़का चौक से बाईदा तक पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास मझगांव विधायक निरल पूर्ति द्वारा सोमवार को किया गया। मौके पर विधायक निरल पूर्ति ने कहा कि मझगांव विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा के रूप में बनाना है। इसके लिए हम सभी को मिलकर शिक्षा स्वास्थ पर विशेष ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा एकमात्र रास्ता है, जिससे हम युवाओं को नई दिशा में ले जा सकते हैं। जब तक युवा शिक्षित नहीं होंगे विकास का सही रास्ता नहीं चुन सकते। निर्माण करने वाले संवेदक समय और गुणवत्ता के साथ इसे पूरा करें, जिससे आने वाले बरसात से पहले लोगों को सड़क क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.