शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ रहा कुशवाहा समाज
कानपुर, जून 7 -- कानपुर। कुशवाहा समाज की रविवार को रतनपुर पनकी में हुई बैठक में मुख्य अतिथि विधायक अरुण पाठक का स्वागत एवं सम्मान किया गया। विधायक ने भगवान बुद्ध के चरणों में पुष्प अर्पित किए। संस्थापक शशिकांत कुशवाहा ने कहा कि कुशवाहा समाज समाज के उत्थान के लिए हमेशा प्रयासरत है। संस्था के अध्यक्ष राजनाथ कुशवाहा ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में कुशवाहा समाज ऊंचाइयों को छू रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में विकास की राह बनाई है। आईआईटी प्रवेश परीक्षा में शुभम कुशवाहा ने पहला स्थान प्राप्त किया है जो समाज के लिए बड़े गर्व की बात है। यहां मोहन सिंह कुशवाहा, हरे राम वर्मा, विकास कुशवाहा, मनोज कुमार कुशवाहा, गुलाब सिंह कुशवाहा आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.