मुजफ्फरपुर, मार्च 8 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बच्चों को शिक्षित करने में पुरुषों से महिलाएं आगे निकल गई हैं। सूबे में छह लाख शिक्षकों में साढ़े तीन लाख महिलाएं हैं।10 साल पहले यह अनुपात लगभग 40 और 60 फीसदी का था। अब 60 फीसदी से अधिक महिलाएं शिक्षक की भूमिका में हैं। जिले में 28 हजार शिक्षक हैं। इनमें लगभग 16 हजार महिलाएं हैं। 10 साल पहले जिले में मुश्किल से 40 फीसदी महिलाएं शिक्षा के क्षेत्र में थीं। इसके बाद लगातार आंकड़ा बढ़ता रहा है।बढ़ रही उच्च योग्यता वाली महिलाओं की संख्याडीईओ कुमार अरविन्द सिन्हा, विधान परिषद सदस्य वंशीधर व्रजवासी कहते हैं कि शिक्षक के पद 50 फीसदी महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इसके बाद भी कई कोटि में सीट खाली रह जाती थी। इसके पीछे की वजह थी कि निर्धारित योग्यता वाली महिलाएं नहीं मिलती थीं। अब ऐसा नहीं है। हर क...