अररिया, मई 23 -- अररिया, वरीय संवाददाता शनिवार को शहर के प्लस टू बालिका उच्च विद्यालय परिसर में जिले के छात्र-छात्राओं के लिए 'नि:शुल्क ऑनलाइन क्लासेस 2026' का शुभारंभ हुआ। यह शुभारंभ सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। मौके पर डीईओ संजय कुमार, स्थापना डीपीओ रशीद नवाज, प्रधानाध्यापक योगेश झा आदि मंचासीन थे। मौके पर सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कि जिस उद्देश्य को लेकर नि:शुल्क ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गयी है वह पूरी तरह सफल हो। इसका फायदा सभी छात्र-छात्राओं को मिले। ऑनलाइन क्लासेस के जरिये गांव-देहात के गरीब बच्चों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचे। लेकिन इसके लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों को नियमित रूप से मॉनीटरिंग करनी होगी。 यह भी पढ़ें- अररिया : शिक्षा के क्षेत्र में नई संभावनाओं का मार्ग प्रशस्त करेगा ऑनलाइन क्लासेसशैक्षणिक पहल का उद...