शिक्षा के क्षेत्र में छात्र-छात्राएं समाज का नाम कर रहे रोशन : श्यामवीर
रुडकी, मई 31 -- भारतीय राष्ट्रवादी सैनी समाज संगठन की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। रविवार को एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्यामवीर सैनी ने कहा कि आज समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राएं उच्च अंक हासिल कर अपने परिवार, समाज व स्कूल का नाम रोशन कर रहे हैं। कहा कि एक समय था जब शिक्षा के क्षेत्र में समाज कम ही जागरूक था लेकिन जैसे जैसे जागरूकता बढ़ी समाज के बच्चों ने उसमें तरक्की हासिल की। पूर्व राज्यमंत्री वीरेंद्र सिंह सैनी ने कहा कि बीआरएसएसएस ने छात्रों के उत्साहवर्द्धन के लिए अच्छा कदम उठाया है। ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में जागरूकता बढ़ती है। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रोमा सैनी ने कहा कि समाज के प्रतिभावान छात्रों का सम्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.