शिक्षा के क्षेत्र में कई सम्मानों के पर्याय बन चुके पूर्व एचएम ललन मांझी
सीवान, सितम्बर 5 -- शिक्षा में योगदान सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के हुसैनगंज प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय जुड़कन के तत्कालीन प्रधानाध्यापक ललन मांझी शिक्षा के क्षेत्र में सीवान व बिहार जिले का नाम देश स्तर पर रौशन कर चुके हैं। शिक्षा के क्षेत्र में कई सम्मानों के पर्याय बन चुके 72 वर्षीय ललन मांझी को देश के पूर्व उप राष्ट्रपति भैरो सिंह शेखावत, पूर्व मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री संजय पासवान समेत सीवान जिले के कई डीएम सम्मानित कर चुके हैं। बहरहाल, जिले के हुसैनगंज प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय जुड़कन के प्रधानाध्यापक ललन मांझी को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मेधा सम्मान से सम्मानित किया गया था। जिले के तत्कालीन डीएम अमृतलाल मीणा ने 1995 में मेधा सम्मान से सम्मानित करते हुए सम्मान स्वरुप मोमेंटो व नगद राशि प्रदान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.