सहारनपुर, मार्च 9 -- नागल। सोमवार को एसडीएम देवबंद युवराज सिंह ने सलेमपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक नरेश कुमार शर्मा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान पर स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित करते हुए कहा कि गुरु के बिना समाज अधूरा है। बिना शिक्षक के समाज में अच्छे नागरिक की कल्पना नहीं की जा सकती। प्रधानाध्यापक नरेश कुमार शर्मा ने कहा कि यह सम्मान उनके व्यक्तिगत प्रयासों का नहीं, बल्कि पूरे विद्यालय परिवार व विद्यार्थियों के सामूहिक परिश्रम का परिणाम है। मेरा लक्ष्य है कि हर छात्र गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर आत्मनिर्भर बने।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...