शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 10 शिक्षक सम्मानित
सिमडेगा, सितम्बर 9 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जेसीईआरटी रांची के तत्वावधान में बुधवार को डायट सिमडेगा में जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जिले के विभिन्न विद्यालयों में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 10 शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। डीईओ मिथिलेश केरकेट्टा, डीएसई दीपक राम ने सभी सम्मानित शिक्षकों को शॉल ओढ़ाकर, मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में प्रभात कुल्लू, अभिषेक रंजन, विष्णु देव प्रसाद, पंकज कुमार, आभा प्रमिला मिंज, सुमन्त चन्द्र महतो, आलोक कुमार सिन्हा, पीयूष डुंगडुंग, पूनम खलखो और याकूब लकड़ा शामिल हैं। समारोह में शिक्षकों के शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों और योगदान की सराहना की गई। बताया गया कि जिला स्तर पर राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.