बिजनौर, सितम्बर 18 -- वीएसडी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य विनय चौधरी एवं उप-प्रधानाचार्या अंजुम इरफाना को शिक्षा, नवाचार, नेतृत्व एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 'भारत नेशनल लीडरशिप अवॉर्ड-2026' से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान ग्रेटर नोएडा स्थित आईआई एल एम विश्वविद्यालय में आयोजित भारत एजुकेशन लीडरशिप कॉन्क्लेव एवं नेशनल अवॉर्ड समारोह में प्रदान किया गया। कार्यक्रम में देश के शिक्षा क्षेत्र से जुड़े अनेक प्रतिष्ठित शिक्षाविदों, विशेषज्ञों एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही। समारोह की गरिमामयी उपस्थिति में भारत ओलंपियाड की अध्यक्षा सीमा नायडू , सीईडी के अध्यक्ष डॉ. प्रियदर्शी नायक , ए. के. शर्मा , रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर, केंद्रीय विद्यालय संगठन, मनोज मदान, मेजर जनरल बी डी वाधवा सहि...