सहरसा, मार्च 30 -- सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। नगर परिषद क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित कला भवन में अनुमंडल स्तरीय तीन दिवसीय बिहार दिवस समारोह के समापन पर विधायक संजय कुमार सिंह एवं अनुमंडल पदाधिकारी आलोक राय ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए संकुल समन्वयक सह बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ सलखुआ के प्रखंड अध्यक्ष सुदर्शन कुमार गौतम को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। नाव के सहारे पहुंच कर कोसी तटबंध के भीतर स्थित मध्य विद्यालय रैठी के छात्र-छात्राओं ने लघु नाटक दहेज प्रथा, बाल विवाह और नशा मुक्ति, झिझिया नृत्य, आधी रोटी खाएंगे फिर भी बिटिया को पढ़ाएंगे, लूंगी डांस और देश भक्ति, हास्य प्रहसन के माध्यम से बच्चों ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। विधायक ने विभिन्न प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर...