शिक्षा के अधिकार के तहत 969 बच्चों को निजी विद्यालय आवंटित
कन्नौज, मई 8 -- निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीआई) के तहत अलाभित व दुर्बल वर्ग के छात्रों के लिए सराहनीय पहल देखने को मिली है। शिक्षा के अधिकार के तहत तीन चरणों में 969 बच्चों को निजी विद्यालय आवंटित हुए हैं। 793 छात्र-छात्राओं को निजी विद्यालय में प्रवेश मिल गया है। बीएसए ने बताया कि कुछ विद्यालयों ने अभी दाखिला नहीं किया है। ऐसे विद्यालयों को नोटिस जारी की जा रही है। जल्द ही शेष छात्रों का भी दाखिला कराया जाएगा।
विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई बीएसए संदीप कुमार सिंह ने शैक्षिक सत्र में तीन चरणों में 969 छात्र-छात्राओं को आनलाइन पोर्टल के माध्यम से निजी विद्यालयों का आवंटन कर दिया गया है। यह संख्या पिछले तीन वर्षो में सर्वाधिक है। कहा कि जिन विद्यालयों ने अभी तक बच्चों का प्रवेश नहीं किया। ऐसे विद्यालयों को नोटिस जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.