शिक्षा केवल नौकरी हासिल करने का माध्यम नहीं : अवध ओझा
सुल्तानपुर, सितम्बर 2 -- सुलतानपुर। भारतीय शिक्षा बोर्ड की ओर से मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित पं. रामनरेश त्रिपाठी सभागार में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिले के अलावा अमेठी जिले के निजी विद्यालयों के प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों और शिक्षाविदों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन एवं सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी डॉ. एनपी सिंह ने किया। मुख्य वक्ता के रुप में यूपीएससी काउंसलर एवं प्रसिद्ध इतिहास शिक्षक अवध ओझा रहे। अवध ओझा ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा पास करना या नौकरी प्राप्त करना नहीं होना चाहिए। शिक्षा ऐसी होनी चाहिए, जो व्यक्ति में सोचने, समझने, निर्णय लेने और समाज व राष्ट्र के लिए उपयोगी बनने की क्षमता विकसित करे। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी के भारत को ऐसी शिक्षा व्यवस्था की जरूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.