शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने को निकाली जागरूकता रैली
उरई, जुलाई 6 -- उरई। विद्यालय से बाहर रह गए 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के प्रत्येक बच्चे को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत कोंच स्थित मंडपम परिसर से जागरूकता रैली को डीएम राजेश कुमार पाण्डेय, एसपी विनय कुमार सिंह व चेयरमैन प्रदीप गुप्ता ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए उत्साहवर्धन कर बच्चों को पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों से अपील की कि कोई भी बच्चा विद्यालय से वंचित न रहे तथा सभी पात्र बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिक्षित समाज ही सशक्त और विकसित राष्ट्र की आधारशिला है। वहीं पुलिस अधीक्षक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.