खगडि़या, अप्रैल 8 -- खगड़िया। नगर संवाददाता पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय, भदास में स्कूल प्रबंधकारिणी समिति की मंगलवार को बैठक की गई। इस दौरान सदर विधायक बबलू मंडल ने विद्यालय की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान का भरोसा दिलाया। बैठक के दौरान स्थानीय लोगों ने विद्यालय में भवन की कमी, चहारदीवारी के अभाव और खेल मैदान को सुदृढ़ करने की मांग रखी। ग्रामीणों का कहना था कि इन बुनियादी सुविधाओं के अभाव में छात्रों को बेहतर शैक्षणिक माहौल नहीं मिल पा रहा है। इस पर विधायक ने सभी मांगों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। इस दौरान अपने संबोधन में विधायक बबलू मंडल ने कहा कि शिक्षा की ज्योत से ही विकास के नए आयाम गढ़े जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही समाज को आगे ...