मधुबनी, मार्च 15 -- मधवापुर, निज प्रतिनिधि। एसडीएम सारंग पाणि ने साहरघाट में कहा कि जीवन में शिक्षा की ज्योति इतनी प्रभावशालिनी होती है, जिससे लोग आजीवन प्रकाशित होते रहते हैं। वे महात्मा गांधी मिमोरियल मैदान में छात्रों व अभिभावकों को संबोधित कर रहे थे। मौका था छात्रों को उनकी प्रतिभा दिखाने के लिए उन्हें मंच उपलब्ध कराने का। छात्रों ने मेडिकल, मिशाइल, रॉकेट, वनस्पति व स्वच्छता के उपकरणों का स्टॉल लगा कर उसके महत्व बताये। इन यंत्र तंत्र का डॉमी बना कर छात्रों ने बेमिसाल प्रदर्शन किया। मुगल शासकों का अत्याचार व उससे संघर्ष करते योद्धाओं की लघु नाटिका दिखा कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। डॉ. विनोद कुमार के नेतृत्व में आयोजित समारोह का उद्घाटन एसडीएम के साथ डीएसपी अमित कुमार व अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। डॉ. विजय कुमार, एचएम बलराम पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.