औरैया, मार्च 10 -- अजीतमल, संवाददाता। ब्लॉक क्षेत्र में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और परिषदीय विद्यालयों के विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से बाबरपुर स्थित राज शक्ति गेस्ट हाउस में ब्लॉक स्तरीय शिक्षा उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में ब्लॉक के ग्राम प्रधानों और प्रधानाध्यापकों ने संयुक्त रूप से भाग लेकर शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने पर विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रजनीश पांडेय रहे। उन्होंने कहा कि ब्लॉक के कई विद्यालयों में बाउंड्री वाल और इंटरलॉकिंग सहित अन्य विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जिन विद्यालयों में अभी सुविधाओं की कमी है, वहां भी प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराए जाएंगे, ताकि बच्चों को बेहतर वातावरण में शिक्षा मिल सके।नगर पंचायत अटसू के अध्यक्ष स्वदेश...