संभल, मार्च 20 -- विकासखंड पंवासा सभागार में शुक्रवार को मेरा आंगन, मेरे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हृदेश यादव, अवधेश प्रताप सिंह तथा खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। विनोद कुमार ने कहा कि प्राथमिक स्तर पर बच्चों में साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान को मजबूत करने के प्रयास प्रभावी साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को समय-समय पर प्रोत्साहित करना आवश्यक है। जिससे शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर परिणाम सामने आते हैं। उन्होंने शिक्षकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि कक्षा शिक्षण की गुणवत्ता और शैक्षिक गतिविधियों से ही बच्चों का समग्र विकास संभव है। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.