सराईकेला, अप्रैल 11 -- खरसावां। प्रखंड संसाधन केंद्र में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी पंकज कुमार महतो ने सभी श्रेणी के शिक्षकों के साथ मासिक गुरु गोष्ठी की। बीपीओ महतो ने कहा कि सभी शिक्षक नियमित रूप से विद्यालय जाएं। मध्याह्न भोजन के साथ बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें। मध्याह्न भोजन संचालन सही तरीके से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक सुधार में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। स्कूली शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए हमें स्कूलों के बारे में परंपरागत राय को बदलना होगा। इस दौरान स्कूलों में नया नामांकन संबंधी प्रतिवेदन जमा करने, प्रतिदिन एमडीएम, एसएमएस, ई विद्या वाहिनी में छात्रों की उपस्थिति, शिक्षक उपस्थिति नहीं होने की स्थिति में प्रतिवेदन देने, कुल छात्र संख्या के विरुद्ध उपलब्ध जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैक खाता संख्या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.