अमरोहा, मार्च 15 -- ब्लाक संसाधन केंद्र चंदनपुर खादर के प्रांगण में शनिवार को विद्यालय प्रबंध समिति का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर हुआ। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने जोर देकर कहा कि जब शिक्षक और अभिभावक मिलकर एक इकाई के रूप में कार्य करते हैं, तभी शिक्षा के वास्तविक लक्ष्य पूरे होते हैं। बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यालय के सर्वांगीण विकास में समिति की भूमिका को सशक्त बनाना और शिक्षक-अभिभावक समन्वय को बेहतर करना है। कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में विद्यालय प्रबंध समिति की भूमिका अहम है। क्योंकि, किसी भी विद्यालय के विकास की नींव वहां की प्रबंध समिति होती है। विद्यालय के बुनियादी ढांचे में सुधार, बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करने और पठन-पाठन के वातावरण को बेहतर बनाने में अध्यक्ष एवं सचिव (प्रधानाध्याप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.