दरभंगा, जून 18 -- दरभंगा। विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक, 2025 पर गठित संयुक्त संसदीय समिति की गुरुवार को संसद भवन, नई दिल्ली में बैठक हुई। बैठक की जानकारी देते हुए राज्यसभा सांसद व जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि इसमें विभिन्न राज्यों की उच्च शिक्षा, स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के प्रतिनिधियों के विचार एवं सुझाव लिए गए। साथ ही उच्च शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार, गुणवत्तापूर्ण व समावेशी शिक्षा व्यवस्था पर चर्चा हुई। 'विकसित भारत टिक्षा अधिष्ठान विधेयक, 2025' शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...