श्रावस्ती, जनवरी 22 -- श्रावस्ती, संवाददाता। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान इकौना श्रावस्ती में गुरुवार को शिक्षक संकुल की तीसरी त्रैमासिक बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता डायट प्राचार्य सत्येन्द्र कुमार सिंह ने की। बैठक में बच्चों की शिक्षा गुणवत्ता पर जोर दिया गया। बैठक में जनपद के विभिन्न ब्लॉकों से शिक्षक संकुल सदस्यों ने प्रतिभाग किया। बैठक का उद्देश्य शिक्षण अधिगम की गुणवत्ता में सुधार, निपुण विद्यालय व आकलन, इको क्लब, यूथ क्लब का गठन, विद्यालयों में टीएलएम का प्रयोग व नवाचारों का साझा अनुभव तथा शिक्षकों के बीच सहयोगात्मक अधिगम को बढ़ावा देना रहा। डायट प्राचार्य सत्येन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए शिक्षक संकुल की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए सभी शिक्षक संकुल बच्चों की बेहतर शिक्षा पर जोर दें और उनकी शि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.