शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर विद्यालयों का निरीक्षण
भागलपुर, सितम्बर 3 -- पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। बीईओ निलेश कुमार ने शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर बुधवार को विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मॉडल विद्यालय इंटर स्तरीय लक्ष्मीनारायण उच्च विद्यालय मलिकपुर का निरीक्षण किया। लगभग साढ़े तीन बजे वहां बच्चे एवं शिक्षक उपस्थित थे। उन्होंने पाठ टीका की भी जांच की। विद्यालय में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश उन्होंने प्रधानाध्यापक अनुज कुमार को दिया। उन्होंने मवि पीरपैंती बाजार के प्रधानाध्यापक रवींद्र सिंह को निर्धारित समय तक पठन-पाठन व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके बाद वे उमा मध्य विद्यालय टड़वा भी गए। बीईओ ने बताया कि विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए अभियान जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- Khagaria News: बीईओ ने की स्कूल की जांच, दिए कई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.