अलीगढ़, मार्च 11 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। 126 वर्षों से अलीगढ़ में होली के आठवें दिन कोरी समाज द्वारा फूल डोल मेले का आयोजन किया जा रहा है। समाज के देवकी नंदन ने इसकी शुरुआत की थी। तब अब पांचवीं पीढ़ी इस परंपरा को निभा रही है। बुजुर्गों का कहना है कि समाज में शिक्षा के विस्तार को लेकर इस आयोजन को किया जाता है। मेधावियों के सम्मान से दूसरे बच्चों को प्रेरणा मिलती है। समाज के बुजुर्ग प्रह्लाद माहौर ने बताया कि वर्ष 1978 में मेला सराय मियां से पत्थर बाजार होते हुए निकलता था। शहर में साम्प्रदायिक विवाद होने के बाद दो साल मेले का आयोजन नहीं हुआ। इसके बाद समिति ने तय किया कि वहां से मेले की दूरी बहुत हो जाती है। तब से जयगंज से मेला निकालना शुरु किया। बताया कि ये मेला अलीगढ़ में सबसे बड़े मेले के रूप में निकाला जाता है। पहले बुजुर्गों की भ...