शिक्षा की एक ज्योति जलाकर सपनों की उड़ान दो
कानपुर, अगस्त 22 -- मंगलपुर। संदलपुर क्षेत्र में शनिवार को संस्कार संस्था के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग कानपुर देहात के तत्वाधान में संस्कार के निदेशक मुकेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में ग्रामीणों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से संगीत, ध्वनि के साथ में गीत शिव प्रेरित किया। वहीं शिक्षा की ज्योत जलाकर बेटियों को सम्मान दो, उनके सपनों की उड़ान दो का संदेश दिया। बताया कि कम उम्र में शादी करना कानूनन अपराध है, ऐसी शादी शामिल होने वालों को दो वर्ष की जेल व जुर्माना हो सकता है। इस मौके पर सुरजीत सिंह, श्याम वर्मा, सुशील व रश्मि आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.