कौशाम्बी, अप्रैल 11 -- बीआरसी कड़ा अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय सौंरई बुजुर्ग के शिक्षकों द्वारा शिक्षा की अलग जगाने के लिए घर-घर दस्तक देना शुरू कर दिया है। इस दौरान वह बच्चों को स्कूल भेजने के लिए अभिभावकों को संकल्प दिला रहे हैं। शिक्षा ही वह ज्योति है जो अज्ञानता का अंधकार को चीरकर जीवन को नई दिशा दिखाती है। इस तथ्य को चरितार्थ करते हुए शनिवार को एक विद्यालय के शिक्षकों ने अनुकरणीय जागरूकता अभियान चलाया। शिक्षा विभाग के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शिक्षकों की टीम घर-घर पहुंचकर अभिभावकों के द्वार पर दस्तक दे रही है ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रह जाए। अभियान के इसी क्रम में विद्यालय के शिक्षक अजय कुमार साहू के नेतृत्व में निकली टीम ने 12 मजरों के गांव में घर-घर भ्रमण किया। शिक्षकों ने अभिभावकों को जागरूक करते हुए बच्चो...