लखीमपुरखीरी, जुलाई 5 -- खमरिया। ग्रामीण क्षेत्रों में बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एजुकेट गर्ल्स संस्था का शिक्षा रथ गांव-गांव पहुंचकर लोगों को जागरूक कर रहा है। इसी क्रम में शिक्षा रथ कंपोजिट विद्यालय दरिगापुर पहुंचा। जहां पर ईसानगर ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी अखिलानंद रॉय और बालिका शिक्षा के नोडल शिक्षक राजेश यादव ने शिक्षा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं,अभिभावकों और ग्रामीणों ने कार्यक्रम में भाग लिया।शिक्षा रथ पर लगी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से बालिकाओं की शिक्षा,नियमित विद्यालय उपस्थिति,समान शिक्षा के अधिकार तथा शिक्षा के महत्व पर आधारित प्रेरक वीडियो और संदेशों का प्रसारण दिखाया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक अनिल कुमार चौधरी, शांति देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री एवं संस्था...