रांची, जुलाई 9 -- रांची, वरीय संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) रांची महानगर द्वारा गुरुवार को राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस एवं संगठन के 78वें स्थापना दिवस के अवसर पर मोराबादी स्थित केंद्रीय पुस्तकालय में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें परिषद के कार्यकर्ताओं, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। अभाविप झारखंड प्रदेश के उपाध्यक्ष डॉ. आनंद ठाकुर के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम की अध्यक्षता रांची महानगर मंत्री तुषार दुबे ने की। मुख्य अतिथि झारखंड हाईकोर्ट बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र कृष्ण ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश का भविष्य छात्रों के कंधों पर ही टिका है। अभाविप ने पिछले 77 वर्षों में देश को अनुशासित और प्रखर नेतृत्व दिया है। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय छात्र दिवस के रूप में में मना विद्यार्थी परिषद...