देहरादून, मार्च 30 -- शिक्षा का सबसे बड़ा उद्देश्य बच्चों को पहले एक अच्छा इंसान बनाना होना चाहिए, क्योंकि अच्छा इंसान ही आगे चलकर अच्छा नागरिक और राष्ट्र निर्माता बनता है। यह बात सोमवार को समर वैली विद्यालय में आयोजित विशेष प्रेरक सत्र में शिक्षकों को संबोधित करते हुए रिटायर्ड मेजर जनरल पीके सहगल ने कही। पायलट, अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक और रक्षा विशेषज्ञ के रूप में विख्यात मेजर जनरल सहगल ने संबोधन में कहा कि एक शिक्षक केवल पाठ्यपुस्तक नहीं पढ़ाता, बल्कि वह राष्ट्र का भविष्य गढ़ता है। एक शिक्षक ही हजारों बच्चों का जीवन बदल सकता है। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि बच्चों को केवल स्कूल गीत और प्रार्थना ही नहीं, बल्कि भगत सिंह जैसे महान नायकों की प्रेरक कहानियां भी सुनानी चाहिए, ताकि बच्चों में देशभक्ति, साहस और चरित्र का निर्माण हो सके। क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.