चाईबासा, अप्रैल 20 -- नोवामुंडी, संवाददाता। टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल नोवामुंडी में रविवार को महात्मा हंसराज की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय की प्राचार्या शशिकला ने महात्मा हंसराज की तस्वीर पर वैदिक मंत्रों के साथ पुष्पांजलि अर्पित की, जिसमें वरिष्ठ संस्कृत शिक्षक सुरेश पंडा ने सहयोग किया। साथ ही विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी महात्मा हंसराज की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। विद्यालय के संगीत शिक्षक अरविंद ठाकुर के दिशा निर्देश में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा देशभक्ति नृत्य एवं संगीत प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही संबंधित विषय पर कक्षा पांचवीं की छात्रा अस्वतिका ने भाषण प्रस्तुत की। साथ में शिक्षक राजेश राम एवं सुरेश पंडा ने महात्मा हंसराज के जीवन पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- महात्मा हंसराज क...