भागलपुर, मार्च 28 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। शिक्षा विभाग ने शिक्षा का अधिकार एक्ट 2009 के तहत निजी विद्यालयों में 25 प्रतिशत अलाभकारी समूह और कमजोर वर्ग के बच्चों के ऑनलाइन नामांकन की तिथि बढ़ा दी है। प्राथमिक शिक्षा निदेशालय के निदेशक विक्रम विरकर ने इस संबंध में पत्र जारी कर डीईओ और डीपीओ एसएसए को कहा कि चयनित छात्रों का विद्यालय में प्रवेश की तिथि को विस्तारित कर 10 अप्रैल कर दिया गया है। प्रस्वीकृति प्राप्त निजी विद्यालयों की 25 प्रतिशत सीटों पर कमजोर वर्ग एवं अलाभकारी समूह के बच्चों के नामांकन का प्रावधान है। इसके तहत ज्ञानदीप पोर्टल पर नामांकन के लिए प्राप्त ऑनलाइन आवेदन का रैंडमाइजेशन के पश्चात पूरे राज्य में चयनित 70,155 छात्रों में से मात्र 53,479 छात्रों का आवंटित विद्यालय में नामांकन हो सका है। वहीं भागलपुर जिले में ज्ञानदीप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.