बुलंदशहर, मार्च 10 -- गांव उस्मापुर गांव में लगे एकेपी डिग्री कॉलेज के एनएसएस शिविर की स्वयं सेविकाओं ने शिक्षा का अधिकार और डिजिटल साक्षरता के लिए जागरूकता रैली निकाली। इस अवसर पर मौजूद कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनु आर्या ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय में स्वयं सेविकाओं ने उत्तम स्वास्थ्य और मन व मस्तिष्क की शुद्धता के लिए योग प्रशिक्षण दिया। जिसमें बच्चों को सूर्य नमस्कार, भूमि नमस्कार, सर्वांगासन, ताड़ासन, भुजंगासन, उत्तानपादासन, मत्स्यासन, चक्रासन , हलासन आदि योगासनों का अभ्यास कराया। द्वितीय सत्र में स्वयं सेविकाओं ने परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया और ग्रामवासियों को स्वच्छता का संदेश दिया। स्वयं सेविकाओं ने ग्राम में शिक्षा का अधिकार और डिजिटल साक्षरता के लिए शिक्षा विषय पर जन जागरूकता रैली निकाली। इसके बाद स्कूल में डिजिटल शिक्षा विषय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.