गोपालगंज, मार्च 12 -- पंचदेवरी, एक संवाददाता । शिक्षा का अधिकार कानून के तहत जिले के निजी विद्यालयों में कमजोर वर्ग के बच्चों के नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 20 मार्च कर दी गई है। पहले चयनित छात्रों का नामांकन 10 मार्च तक होना था। प्राथमिक शिक्षा निदेशक विक्रम विरकर ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी,प्रारंभिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा अभियान को पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने निर्देश दिया है कि आरटीई के तहत चयनित बच्चों का नामांकन हर हाल में किया जाए। साथ ही चेतावनी दी गई है कि नामांकन नहीं लेने वाले निजी विद्यालयों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पत्र में बताया गया है कि शिक्षा का अधिकार कानून के तहत मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में 25 प्रतिशत सीटें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए आरक्षि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.