भभुआ, मार्च 2 -- अधिकारियों और कर्मियों ने एक-दूसरे को लगाया अबीर-गुलाल एक-दूसरे को मिठाई और फल खिलाकर दी होली की शुभकामनाएं भभुआ, नगर संवाददाता। जिला शिक्षा कार्यालय में सोमवार को होली मिलन समारोह का आयोजन सोल्लासपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व एपीओ अशोक कुमार तिवारी ने किया। समारोह में स्थापना के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शंभू कुमार सिंह, प्राथमिक शिक्षा व सर्व शिक्षा अभियान के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी विकास कुमार डीएन, योजना लेखा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी विष्णु कांत राय सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह में एपीओ शिव शंकर प्रसाद, आरपी ओमप्रकाश मिश्रा, कार्यक्रम सहायक मृत्युंजय कुमार शर्मा, प्रमोद कुमार सिंह, लिपिक हरेराम गुप्ता, अमरेंद्र कुमार, अंशुमान कुमार, संतोष गिरी, अरुणीदेव, गौरव कुमार, आशुतोष कुम...