खगडि़या, जनवरी 30 -- खगड़िया, नगर संवाददाता शिक्षा कई लोगों से ली जाती है लेकिन दीक्षा सिर्फ एक ही व्यक्ति से ली जाती है। इसलिए शिक्षा व दीक्षा का अलग अलग महत्व है। यह बातें गंगौर में आयोजित सात दिवसीय श्री मद भागवत कथा सह ज्ञान यज्ञ के समापन के मौके पर अपने संबोधन में कथावाचक श्रीधाम वृंदावन के पंडित श्री रामदेव चतुर्वेदी ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते कही। गंगौर के मां सती स्थान पथ में निर्मला देवी द्वारा भागवत कथा का आयोजन कराया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने इस दौरान भगवान श्री कृष्ण के विभिन्न लीला का बखान करते हुए कहा कि उनके स्मरण मात्र से हर दुख दूर हो जाता है। भगवान सिर्फ भाव के भूखे हैं। कहा कि जितनी भी वेद की रिचाएं, दंडक वन की ऋषियां, जनकपुर की सखियां गोपी रूप में आई थी। उन सभी आत्मा को परमात्मा कृष्ण से मिलकर तृप्ति पाई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.