बुलंदशहर, जनवरी 25 -- उत्तर प्रदेश दिवस-2026 में संतोष ग्रुप के डायरेक्टर प्रशांत गर्ग 'शिक्षा और स्वास्थ्य' क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। दिल्ली हाट में उप मुख्यमंत्री ने उनको सम्मानित करते हुए शिक्षा और स्वास्थ्य' क्षेत्र में योगदान की सराहना की है। गौरतलब है कि नई दिल्ली में दिल्ली हाट में 'उत्तर प्रदेश दिवस-2026' का आयोजन किया गया था। समारोह में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने संतोष ग्रुप के डायरेक्टर प्रशांत गर्ग को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रशांत जी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे दूरदर्शी नेतृत्व से ही प्रदेश का विकास संभव है। यह उपलब्धि न केवल संतोष ग्रुप बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.