गाजीपुर, अप्रैल 13 -- मनिहारी, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक स्तरीय स्कूल चलो अभियान के तहत सोमवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय कन्या मनिहारी से जन-जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार दीपक और खंड शिक्षा अधिकारी हेमवंत कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली विद्यालय परिसर से शुरू होकर गांव के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, जिसमें छात्र-छात्राओं ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को शिक्षा और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। बच्चों ने "सब पढ़ें, सब बढ़ें" और "साफ-सफाई अपनाएं, बीमारियों को दूर भगाएं" जैसे नारों के माध्यम से जनसंदेश दिया। खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार दीपक ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य समाज के विकास के लिए बेहद जरूरी हैं। यह भी पढ़ें- स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली जागरूकता रैली ऐसे अभियान लोगों ...